इस जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी अस्पताल के प्रेक्षागृह में पूछताछ की

जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी अस्पताल के प्रेक्षागृह में

Covid 19 Update 2020

Corona Update
बैठक
कर भर्ती मरीजों के लिए की गयी व्यवस्थाओं की समीक्षा
सर्विलांश टीम कोरोना से संक्रमित मरीजों को चिन्हित कर तथा उनका परीक्षण कराते हुए समय से ले आये अस्पताल
जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी अस्पताल का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने का दिया निर्देश
02 अगस्त, 2020 प्रयागराज।

जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी रविवार को स्वरूपरानी अस्पताल के प्रेक्षागृह में मेडिकल टीम के साथ बैठक करते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए की गयी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांश टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि डोर-टू-डोर परीक्षण करते हुए कोरोना के लक्षण प्रतीत होने वाले लोगो की जांच कराते हुए ऐसे लोगो को समय से अस्पताल में भर्ती कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गम्भीर स्थिति में होने पर अस्पताल में आनेे वाले मरीजों की देखभाल में कठिनाई आती है, ऐसे लोग यदि समय से अस्पताल आ जाये तो आसानी से उनका ट्रीटमेंट किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जो भी मरीज एडमिट किये गये है या एडमिट किए जाये उनके साथ बेहतर ढंग से व्यवहार किया जाये तथा उनके उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। कहा कि जो जूनियर डाॅक्टर है, उनको भी कोविड-19 की टीम के साथ लगाकर उनको भी प्रशिक्षित किया जाय। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के सम्बंध में बनाये गये मानकों का सभी लोग पूर्णतः पालन करें। चिकित्सकगण एवं पैरामेडिकल स्टाफ अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मरीजों का ठीक ढंग से देखभाल करें।  
बैठक के बाद जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी अस्पताल के विभिन्न वार्डो एवं परिसर का निरीक्षण कर व्यवथाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य भवन के गेट पर कोविड-19 के मरीजों के परिजनों के लिए रिसेप्शन हॉल बनाये जाने हेतु पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि जिससे कि कोरोना के मरीजों के परिजनों को बैठने के लिए समुचित व्यवस्था रहे। साथ ही साथ उन्होंने पास में खाली जमीन पर टाॅयलेट बनाने के लिए भी कहा है। जिलाधिकारी ने कोविड-19 के मरीजों के उपचार हेतु बनाये गए नए भवन पीएमएसएसवाई के वार्डों में आॅक्सीजन, वेंटिलेटर, टेलीकाम सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें जल्द से जल्द पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने अस्पताल केें भूतल पर स्थित एक जनरल वार्ड को आईसीयू वार्ड में परिवर्तित करने हेतु भी कहा है। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई की निरंतर व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी-श्री आशीष कुमार, स्वरूपरानी मेडिकल कालेज के प्राचार्य-डाॅ0 एस0पी0 सिंह तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगणों के अलावा सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Mohd Faizan

This blog information k liye hai

Post a Comment

Previous Post Next Post