सम्मानित किसान भाइयों से एक अपील
26जनवरी को
किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान ध्यान देने योग्य बाते
1-हम राष्ट्रीय ध्वज को अपने वहान/ट्रेक्टर पर सीधा मजबूती से बांधे ताकि ध्वज झुके नहीं।
2-हमारा राष्ट्रीय ध्वज यूनियन के ध्वज से ऊंचा हो।
3-हमारा राष्ट्रीय ध्वज मैला न हो।
4-हमारा राष्ट्रीय ध्वज गलती से उल्टा न हो केशरिया रंग ऊपर
हो।
5-हमारा राष्ट्रीय ध्वज कटा फटा न हो ।
6-जब राष्ट्रीय गान हो हम सम्मान करते हुए सावधान खड़े
होंगे।
7-राष्ट्रीय गान ट्रेक्टरों पर चलते हुए न बजाए । 8-कोशिश करें सिर पर अपनी पुरखों की पगड़ी हो ताकि ठंड न लगे और हम अन्नदाताओं के सम्मान का प्रतीक हमारे शीश
पर रहे।
9-हम रात का अपना राष्ट्रीय ध्वज उतार लेंगे।
10-कोई भी किसान भाई राष्ट्रीय ध्वज को फैंकेगा नहीं सम्मान सहित अपने पास रखेगा।
11-हो सकता है कुछ नासमझ राष्ट्रीय ध्वज को कहीं गिरा दें तो ध्यान रहे कहीं ध्वज गिरा मिले तो ऊठा लें।
12-ट्रैक्टर परेड के दौरान अपने ट्रैक्टर को ओवरटेक ना करें 13-आपके आसपास कोई असामाजिक तत्व नजर आए तो
उसकी जानकारी किसान नेता या पुलिस को तुरंत दें
14-जाम खुलवाने में प्रशासन की मदद जरूर करें
आपका बहुत बहुत धन्यवाद किसान एकता जिंदाबाद
एक Group मे share जरूर करे
Tags:
26जनवरी किसान एकता