श्रृंगवेरपुर धाम भंडारा आयोजित किया गया था बढ़ी सर्दी के बीच मकर संक्रांति पर लगी डुबकी

गऊघाट में विशाल भंडारा हुआ संपन्न

हर बात संवाददाता

श्रृंगवेरपुरधाम। गऊघाट में वीगत वषी की भांति इस वर्ष भी मां गंगा सेवा समिति के द्वारा चल रहे दो दिवसीय ओम नमः शिवाय अखंड संकीर्तन में दूसरे दिन मकर संक्रांति के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे। विशाल भंडारे के पहले मां गंगा की आरती एवं ओम नमः शिवाय का जप पूर्ण हुआ । विशाल भंडारे में दूरदराज क्षेत्र से लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजलीपुर प्रधान पुत्र मनोज तिवारी ने की ।मनोज तिवारी ने बताया कि हम सभी लोगों का सौभाग्य है कि प्रति वर्ष हमें भंडारे करवाने का अवसर प्राप्त होता है । इस अवसर पर जय श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी, महामंत्री अरुण द्विवेदी , प्रदीप केसरवानी, वीरेंद्र उपाध्याय, शिव उपाध्याय,रामचन्द्र यादव, सुरेंद्र सरोज,पप्पू, दिलीप केसरवानी, रमेश,गिरीश तिवारी,दीलीप पंडित, अरविंद पांडे, आजय सरोज ,वरुण द्विवेदी,अंकुर तिवारी, हर्षित तिवारी ,कुलदीप यादव, अजय पांडे के साथ सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

श्री राम की चरण पादुका से सुशोभित श्रृंगवेरपुरधाम की पवित्र भूमि के गऊघाट में चल रहे अखंड संकीर्तन के दूसरे दिन विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हज़ारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया हम सभी लोंगो ने बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकारात्मक उर्जा को आम जनमानस में समाहित करने का प्रयास किया माँ गंगा से कामना है की समाज के सभी लोगो को कल्याण करे।
बढी सर्दी के बीच मकर संक्रांति पर लगी डुबकी

नवाबगंज।मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को कुरेसर गंगा तट के अलावा श्ृं्वरपुरधाम में भी गंगा के किनारे श्रीराम घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुरोहितों को खिचड़ी और तिल का दान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुवार को मकर संक्रांति पर्व पर सुबह से श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मां गंगा को माला चढ़ाई। इसके बाद शांता शृंगी ऋषि मंदिर पर माथा टेका। बढ़ी सर्दी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था मकर संक्रांति पर प्रातःकाल से ही देखने को मिली। भोर 4 बजे से श्रद्धालु गंगा स्नान करने कंजिया, नसीरपुर, बेरांवा, रेरुआ, कौड़िहार, आनापुर रामनगर समेत अन्य दूरदराज के क्षेत्रों से आए। जय श्रीराम सेवा समिति के महामंत्री अरुण द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ श्रीराम घाट पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी

Mohd Faizan

This blog information k liye hai

Post a Comment

Previous Post Next Post